कासगंज में रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, मौसेरा भाई रेफर

कासगंज में सोमवार को तेरहवीं की दावत में शामिल होकर घर लौट रहे दो मौसेरे भाइयों के साथ अनहोनी हो गई। तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 November 2026, 11:21 PM IST
google-preferred

Kasganj: कोतवाली कासगंज क्षेत्र में नगला सहजन के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

तेरहवीं की दावत से लौटते वक्त हुआ हादसा 

हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला ढक निवासी जसवीर (20) पुत्र नाथू सिंह अपने मौसेरे भाई ममतेश (25) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम बरई शाहपुर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम सरसवा में जसवीर के छोटे भाई भोले की ससुराल में आयोजित तेरहवीं की दावत में शामिल होने गए थे।

सोमवार शाम जब वे कोतवाली कासगंज क्षेत्र के नगला सहजन के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही होंडा सिटी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उपचार के दौरान जसवीर की मौत हो गई, जबकि ममतेश की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी गई है।

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हाथरस पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 इंस्पेक्टरों का तबादला; अलीगढ़, एटा और कासगंज भेजे गए

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे ने एक परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है, वहीं घायल युवक के परिजन उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

जिन कंधों पर पांच बेटियों की जिम्मेदारी थी, मिली उसी के मौत की खबर; कासगंज में मातम

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल होंडा सिटी कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Kasganj

Published :  16 November 2026, 11:21 PM IST

Advertisement