“मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म”: सुल्तानपुर में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गूंजा करुणा का संदेश
सुल्तानपुर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरबाणी कीर्तन, अरदास और अटूट लंगर के बीच गुरु साहिब के मानव सेवा, करुणा, समानता और विश्व बंधुत्व के संदेश को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया गया।