हिंदी
धर्मेंद्र यादव ने भाजपा को घेरा (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)
Kanpur: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को कानपुर पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबन्धन बड़ी जीत का दावा किया।
कैन्ट स्थित मैस्कर घाट पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के उपलक्ष पर दीप प्रज्वलित किए गए। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और सांसद धर्मेंद्र यादव शिरकत की।
कानपुर में इंडिया गठबंधन को लेकर धर्मेंद्र यादव का बड़ा दावा ➡️2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे #kanpurnews #dharmendrayadav #samajwadiparty #mulayamsinghyadavjayanti #uppolitics https://t.co/MlV8u65PQ0
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 22, 2026
मीडिया से बातचीत में सांसद धर्मेंद्र यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का तालमेल शानदार रहा था। आगामी विधानसभा चुनाव में इससे भी बेहतर समन्वय देखने को मिलेगा। सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों की ओर से गठित कमेटी उचित और शानदार निर्णय लेगी। गठबंधन का उद्देश्य प्रदेश और देश के हित में भाजपा को सत्ता से बाहर करना है।
ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इससे कोई चुनौती नहीं है। उत्तर प्रदेश में सीधा मुकाबला इंडिया गठबन्धन विशेषकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच होगा। 2024 में जिसप्रकार से इंडिया गठबंधन ने लोकसभा में जीता था, उससे भी प्रचण्ड और बड़ी जीत 2027 में दर्ज करेगी।
मथुरा के सवाल पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव भगवान कृष्ण को कितना मानते है ये उनके ह्रदय की बात है और स्वयं श्री कृष्ण जानते है।
इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर निर्माण करा रहे है, किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बना रहे हैं। ये उनका ईश्वर के प्रति भाव है। सभी धर्मों के प्रति सम्मान का भाव है। उनके ह्रदय की बात है। उन्हें किसी के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।
वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय की भाजपा मर्यादाओं और सिद्धांतों की बात करती थी, लेकिन आज की भाजपा उन मर्यादाओं को भूल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में अराजकता फैलाने वाले तत्वों को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने भाजपा नेताओं के बयानों और कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
मानवता ही सबसे बड़ा धर्म: कानपुर में भव्य नगर कीर्तन ने दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश
ओपी राजभर के दौरों को लेकर कहा कि अपने बेटे को चुनाव लड़ाया था तब भी दौड़े थे हुआ क्या आपके सामने है, उन्हें ऐसे ही दौड़ लगाने दीजिये कोई फर्क नहीं पड़ता।
Location : Kanpur
Published : 22 November 2026, 8:19 PM IST
Topics : dharmendra yadav Kanpur News Mulayam Singh Yadav Jayanti Samajwadi Party UP Assembly Election 2027