सीतापुर में दो बाइकों की टक्कर ने उजाड़ दिया परिवार, मासूम की गई जान

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह रामकोट थाना क्षेत्र में नवीन ओवरब्रिज के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 November 2026, 7:58 PM IST
google-preferred

Sitapur: रामकोट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नवीन ओवरब्रिज के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 10 वर्षीय बालक आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दोपहर करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में उसके पिता बलिराम समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ऐसे हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक, एक परिवार के सदस्य दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जा रहे थे। एक मोटरसाइकिल पर सवार परिवार के कुछ लोग आगे निकल गए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी बाइक से पीछे आ रहे थे। इसी दौरान रामकोट थाना क्षेत्र में नवीन ओवरब्रिज के पास पीछे आ रही मोटरसाइकिल की दूसरी मोटरसाइकिल से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

नवीन ओवरब्रिज के पास पीछे आ रही बाइक की दूसरी मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। टक्कर में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता बलिराम और परिवार के अन्य सदस्य अतिश तथा रामकिशोर भी चोटिल हुए।

सीतापुर में रिश्तों का कत्ल, भतीजे ने चाचा पर बरसाई गोलियां, चाचा लहूलुहान

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने आदित्य को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सीतापुर में दो बाइकों की भीषण टक्कर: पांच लोग घायल और एक की मौत

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Location :  Sitapur

Published :  22 November 2026, 7:53 PM IST

Advertisement