सिर्फ 30 मिनट की बारिश और थम गई मथुरा की रफ्तार! अंडरपास बने तालाब, सड़कें बनीं दरिया
मथुरा में महज आधे घंटे की तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी। भूतेश्वर और नए बस स्टैंड अंडरपास जलमग्न हो गए, कई वाहन पानी में फंस गए और शहरभर में जाम लग गया। नगर निगम ने पंपसेट लगाकर जल निकासी शुरू कराई, जबकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर बारिश की संभावना जताई है।