हिंदी
बरेली में चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Bareilly: बरेली में एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जनकपुरी में सोमवार को एक शख्स ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। युवक का शव किराए के मकान में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद पति की मौत से पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान अजय मंडल पुत्र रतन मंडल (38 वर्षीय) के रूप में हुई है जो हलवाई का काम करता था।
38 वर्षीय अजय मंडल पुत्र रतन मंडल मूल रूप से रामजानकी मंदिर के पास रहता था। उसके मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। इस वजह से वह पत्नी प्रियंका और चार बच्चों के साथ जनकपुरी में लोकेश के मकान में किराये पर रह रहा था। परिवार कुछ दिनों से इसी मकान में रह रहा था।
हलवाई की मौत से परिवार में मचा कोहराम (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
अजय मजदूरी करने के साथ शादी-विवाह और दूसरे आयोजनों में हलवाई का काम करता था। इसी कमाई से पत्नी और तीन बेटियों व एक बेटे का खर्च चलाता था। बताया गया कि अजय शराब पीने का भी आदी था। रात में उसने किराये के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
घटना के बाद पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह सदमे में कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। चारों बच्चे और परिवार के अन्य लोग भी रोने-बिलखने लगे। अजय की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार में मातम पसरा है।
फिलहाल अजय की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता चल सकेगा।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Location : Bareilly
Published : 23 November 2026, 1:37 PM IST