हिंदी
आज SBI समेत 5 भर्तियों में आवेदन का आखिरी मौका (Img; Pinterest)
Government Jobs: सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरुरी खबर है। 23 नवंबर 2026 यानी आज देश के पांच अलग-अलग संस्थानों में चल रही भर्ती प्रक्रियाओं के लिए आवेदन जमा करने का आखिरी दिन है। इनमें SBI, CGST लखनऊ, चंडीगढ़ जिला न्यायालय और CSIR-AMPRI में निकली भर्तियां शामिल हैं।
बता दें कि इन रिक्तियों में बैंकिंग, खेल और न्यायपालिका जैसे कई विभिन्न क्षेत्रों में जॉब के मौके हैं। अगर आप इनमें से किसी भी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। सभी युवा अप्लाई करने से पहले संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता मानदंड, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों को जरूर देख लें।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/27 के तहत तीन 'रिस्क स्पेशलिस्ट' पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। 25 से 35 वर्ष की आयु के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 31 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए CA या CFA की योग्यता होनी चाहिए या फिर फाइनेंस डेटा एनालिसिस या बिजनेस एनालिसिस में MBA/PGDM की डिग्री होनी चाहिए। जिन चुने गए उम्मीदवारों को MMGS-II ग्रेड के अनुसार वेतन मिलेगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 है।
Bisleri Controversy: बिसलेरी आखिर कैसे घिरा विवादों में? गोवा प्लांट के पानी का सैंपल जांच में फेल
एक अलग भर्ती प्रक्रिया के तहत SBI ने चीफ मैनेजर और मैनेजर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/26 के तहत की जा रही है। चीफ मैनेजर के पद के लिए, उम्मीदवारों की आयु 30 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में कम से कम 7 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है। मैनेजर के पद के लिए आयु सीमा 24 से 36 वर्ष तय की गई है। इस पद के लिए आवेदन करने वालों के पास कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। दोनों पदों के लिए MBA/PGDM या इसके समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार 23 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
CGST और सेंट्रल एक्साइज, लखनऊ ज़ोन ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के ज़रिए टैक्स असिस्टेंट के 3 पदों और हवलदार के 14 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार दिया जाएगा। टैक्स असिस्टेंट का पद 'लेवल-4' के अंतर्गत आता है, जबकि हवलदार का पद 'लेवल-1' के अंतर्गत आता है।
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफ़लाइन जमा करने होंगे। उम्मीदवारों को अपना आवेदन 23 नवंबर 2026 तक नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा:
कार्यालय का पता: 7-A, अशोक मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश - 226001।
चंडीगढ़ ज़िला न्यायालय ने कुल 32 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें 8 गेटकीपर, 6 चौकीदार और 18 पार्किंग अटेंडेंट के पद शामिल हैं।
इन पदों पर नियुक्ति शुरुआत में 89 दिनों के अनुबंध (contractual basis) पर होगी। योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य ज़रूरी जानकारी के लिए, उम्मीदवार चंडीगढ़ ज़िला न्यायालय की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जा सकते हैं।
बरेली में चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मचा कोहराम
CSIR-एडवांस्ड मैटेरियल्स एंड प्रोसेसेज़ रिसर्च इंस्टीट्यूट (AMPRI) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या RECT-02/2026 के तहत की जा रही है।
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। चयनित उम्मीदवारों को 'पे लेवल 1' के तहत ₹18,000 से लेकर ₹56,900 तक का वेतन मिलेगा। संस्थान के अनुसार, कुल मासिक वेतन लगभग ₹33,650 हो सकता है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 नवंबर, 2026 कर दी गई है। उम्मीदवार शाम 5:30 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
Published : 23 November 2026, 1:41 PM IST