हिंदी
कांग्रेस की यात्रा को लेकर कानपुर में पवन गुप्ता ने दी जानकारी (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Kanpur: संविधान और लोकतन्त्र की रक्षा के संकल्प को लेकर कांग्रेस संविधान रक्षा यात्रा निकालने जा रही हैं। कांग्रेस के निर्देश पर लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के मताधिकार को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करने की तैयारी की है। इसी कड़ी में आगामी 26 नवंबर को राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की ओर से संविधान रक्षा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकाली जाएगी। यह जानकारी प्रेस वार्ता करते हुए कानपुर में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने दी।
पार्टी इस आयोजन के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने के साथ ही आम लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगी। तिलक हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस के हाईकमान के आव्हान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस यात्रा का आयोजन कर रही है। इस यात्रा का उद्देश्य संविधान की मूल भावना, संविधान व लोकतंत्र की रक्षा व मजबूती और मतदान के अधिकार को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
मैनपुरी में अभद्रता का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर दंपति पर हमला, सामान भी तोड़ा
पवन गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की सबसे बड़ी ताकत उसका मताधिकार है। एक-एक वोट देश की राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में यदि मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश होती है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और लोगों को जागरूक करेगी।
Kasganj: साढ़े 3 साल में दो बार अनशन पर बैठे सभासद, पालिका के कामकाज पर उठे सवाल
उन्होंने बताया कि लखनऊ में यात्रा की शुरुआत नेहरू भवन से होगी। इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ते हुए हजरतगंज में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचेगी, जहां उन्हें श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष के अनुसार, इस आयोजन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी शामिल होने की संभावना है। पार्टी कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई है।
Location : Kanpur
Published : 23 November 2026, 3:31 PM IST