झांसी में आग का तांडव, तीन दुकानों का लाखों का सामान जलकर राख, पेट्रोल पंप तक पहुंचने का था खतरा

झांसी के मोंठ में आग ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते तीन दुकानों में रखा लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 November 2026, 3:40 PM IST
google-preferred

Jhansi: झांसी के मोंठ में आग ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते तीन दुकानों में रखा लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सबसे ज्यादा खौफनाक मंजर तब देखने को मिला, जब आग की लपटें घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर मौजूद पेट्रोल पंप की तरफ बढ़ने की आशंका से लोग दहशत में आ गए।

पेट्रोल पंप के आसपास मौजूद लोगों और सड़क से गुजरने वालों की रूह कांप उठी। गनीमत रही कि समय रहते दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक तीन दुकानों का सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।

Cyber Crime: 21 राज्यों के बैंक खाताधारकों से 113 करोड़ की ठगी, साइबर फ्रॉड का हिला देने वाला मामला

लकड़ी के खोखे में अचानक आग लगी

दरअसल, पूरा मामला मोंठ कोतवाली क्षेत्र के भांडेर मार्ग का है। जहां सड़क किनारे रखे दो लोहे के खोखे और एक लकड़ी के खोखे में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और तीनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में दीपक और वसीम की बाइक मैकेनिक की दुकान तथा फरमान की टायर पंचर की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Cyber Crime: 21 राज्यों के बैंक खाताधारकों से 113 करोड़ की ठगी, साइबर फ्रॉड का हिला देने वाला मामला

दो बाइकें भी आग की लपटों में घिरकर जली

आग इतनी भयानक थी कि दुकानों में रखा सामान बचाने तक का मौका नहीं मिल सका। दीपक की दुकान में मरम्मत के लिए रखी दो बाइकें भी आग की लपटों में घिरकर जल गईं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के बेहद करीब पेट्रोल पंप होने के कारण खतरा और भी गंभीर हो गया था। लोगों को आशंका थी कि कहीं आग पेट्रोल पंप तक न पहुंच जाए और कोई बड़ा हादसा न हो जाए।

UP News

आग का तांडव (Img: Dynamite News)

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची

आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। फिलहाल दुकानदारों के मुताबिक आग लगने का कारण पीछे खेत मालिक द्वारा कचरे में आग लगाने से बताया जा रहा है।

Location :  Jhansi

Published :  23 November 2026, 3:40 PM IST

Advertisement