हिंदी
फ्लाइट की ओवरबुकिंग से मिल सकती है सस्ती टिकट (Img- AI)
New Delhi: अक्सर लोग हवाई सफर इसलिए कैंसिल कर देते हैं कि उसका टिकट काफी महंगा होता है या फिर टिकट बाकि समय के मुकाबले महंगी मिलती है। ऐसे में लोग सफर से कई दिन पहले फ्लाइट टिकट बुक कर लेते हैं, ताकि टिकट सस्ती मिल सकें। पर हमेशा ये होना जरूरी नहीं है, कभी-कभी आखिरी समय में टिकट बुक करने से भी बड़ा फायदा होता है।
जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा। अगर आप लास्ट समय में फ्लाइट टिकट बुक करते हैं, तभी आपको टिकट सस्ती मिल सकती है। पर ऐसा क्यों होता है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए यह खबर पूरी पढ़ें। साथ ही इस खबर में आपको हम यह भी बताएंगे की यह तरीका कब और कैसे काम करता है।
अगर आपको भी इस सवाल का जवाब जानने में काफी रूचि है कि आखिर क्यों लास्ट समय में फ्लाइट टिकट सस्ती मिलती है, तो आपको बता दें कि एविएशन की दुनिया में इसके पीछे एक खास रणनीति काम करती है, जिसे ओवरबुकिंग कहा जाता है। हालांकि, यह व्यवस्था कुछ यात्रियों के लिए परेशानी भी खड़ी कर सकती है।
Milk Cream Tips: दूध पर नहीं जमती मोटी मलाई? तो उबालने और ठंडा करने का ये देसी तरीका जरूर आजमाएं
ओवरबुकिंग का मतलब है कि एयरलाइन विमान में उपलब्ध सीटों की संख्या से ज्यादा टिकट बेच देती है। उदाहरण के लिए, अगर किसी विमान में 180 सीटें हैं, तो एयरलाइन 185 या उससे अधिक टिकट जारी कर सकती है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि हर उड़ान में कुछ यात्री टिकट बुक कराने के बावजूद यात्रा नहीं करते। इस स्थिति को एविएशन की भाषा में 'नो-शो' कहा जाता है।
एयरलाइंस कंपनियां ओवर बुकिंग के कमाती है खूब पैसा (फोटो: Pinterset)
आप सभी को यह लग रहा होगा कि एयरलाइंस की रणनीति बेकार है। पर आपको बता दें कि एयरलाइंस ये खास रणनीति खाली सीट को फुल करने की होती है। ताकि उनकी कमाई में कोई बाधा ना आए। एयरलाइंस इस दौरान पुराने फ्लाइट रिकॉर्ड और यात्रियों के व्यवहार का विश्लेषण करती हैं। बता दें कि एयरलाइंस अपने पुराने डेटा और मांग के आधार पर ओवरबुकिंग का फैसला लेती हैं।
मान लीजिए कि किसी एयरलाइन का अनुमान गलत हो गया, तो उस समय कंपनी क्या करेगी? यानी कि सभी यात्री पहुंच गए और जो एयरलाइन ने ओवरबुकिंग भी की है वह भी पहुंच गए, तब एयरलाइन कैसे सभी को मैनेज करेगी। ऐसे में विमान की उपलब्ध सीटों से ज्यादा यात्री होने पर कुछ लोगों को बोर्डिंग से रोका जा सकता है। इसे 'बम्पिंग' कहा जाता है। ऐसी स्थिति में एयरलाइन यात्रियों को दूसरी फ्लाइट, रिफंड या यात्रा वाउचर जैसे विकल्प देकर समझौते के लिए तैयार करने की कोशिश कर सकती है।
ओवरबुकिंग के बावजूद अगर उड़ान के समय कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो एयरलाइन उन्हें भरने के लिए आखिरी समय में कम कीमत पर टिकट उपलब्ध करा सकती है। इससे कंपनी को खाली सीट से होने वाले नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलती है। यही वजह है कि कुछ परिस्थितियों में लास्ट मिनट बुकिंग करने वाले यात्रियों को सस्ती टिकट मिल सकती है।
Location : New Delhi
Published : 23 November 2026, 3:08 PM IST