Green Hotel Tips: होटल को Sustainable बनाने के लिए बड़े कैंपेन नहीं, अपनाना होगा Measurement का जरूरी तरीका

किसी होटल को Sustainable बनाने के लिए सबसे पहले ऊर्जा, पानी और कचरे की खपत को मापना ज़रूरी है। सस्टेनेबिलिटी रणनीतिकार पूर्वा अवस्थी बताती हैं कि कचरे और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में मापना पहला कदम क्यों है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 November 2026, 12:28 PM IST
google-preferred

New Delhi: जब भी आप किसी होटल को विजिट करते हैं तो वह अपने होटल और बिजनेस को Sustainable यानी टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल दिखाना चाहते हैं। ऐसे में बड़े-बड़े संस्थान आकर्षक कैंपेन चलाते हैं। पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या केवल प्रचार से ही किसी बिजनेस को Sustainable बनाया जा सकता है?

इस सवाल पर Sustainability Strategist पूर्वा अवस्थी ने बताया कि इसकी शुरुआत किसी बड़े अभियान से नहीं, बल्कि एक अहम प्रक्रिया से होती है। यह अहम प्रक्रिया और कुछ नहीं Measurement यानी मापन है। किसी भी होटल को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए सबसे पहले यह समझना होगा कि वहां संसाधनों की कितनी खपत हो रही है।

Sustainability की शुरुआत Measurement से क्यों होनी चाहिए?

पूर्वा अवस्थी बताती हैं कि किसी भी होटल या व्यवसाय को Sustainable बनाने की दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम Measurement है। इसका मतलब यह है कि किसी भी संस्था के पास अपने रोज़मर्रा के कामकाज में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों का सटीक डेटा होना चाहिए।

अगर किसी होटल को यह नहीं पता कि वह कितनी ऊर्जा और पानी की खपत कर रहा है या कितना कचरा पैदा कर रहा है तो इस खपत को कम करने के लिए कोई प्रभावी योजना बनाना मुश्किल हो जाता है।

होटल और बिजनेस को बनाना है Sustainable? पूर्वा अवस्थी ने बताए ये 3 आसान तरीके

ऊर्जा, पानी और कचरे का हिसाब रखना जरूरी

होटल उद्योग काफी हद तक ऊर्जा, पानी और अन्य संसाधनों पर निर्भर है। लाइटिंग, एयर कंडीशनिंग, किचन का काम, लॉन्ड्री और साफ-सफाई जैसी प्रक्रियाओं में बहुत अधिक ऊर्जा और पानी खर्च होता है। इसके अलावा, रोज़ाना काफी मात्रा में कचरा भी पैदा होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News Hindi (@dynamitenews)

इसलिए होटल प्रबंधन को इन चीज़ों का नियमित रिकॉर्ड रखना चाहिए। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा संसाधनों की खपत हो रही है और कहां सुधार की ज़रूरत है।

Measurement के बिना संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन असंभव

पूर्वा अवस्थी के अनुसार, एक पुरानी कहावत है "जिसे मापा नहीं जा सकता, उसे प्रबंधित (manage) भी नहीं किया जा सकता।" Sustainability के मामले में यह बात पूरी तरह से सच है। उदाहरण के लिए अगर किसी होटल को यह नहीं पता कि रोज़ाना कितना पानी इस्तेमाल हो रहा है, तो वह पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कोई ठोस लक्ष्य तय नहीं कर सकता। 'माप' से असल स्थिति सामने आती है और किए गए सुधारों के नतीजों का मूल्यांकन करना संभव हो पाता है।

Sustainability: होटल और बिजनेस में कैसे लागू करें सस्टेनेबिलिटी? पूर्वा अवस्थी ने बताया

बड़े-बड़े दावों से बेहतर हैं छोटे और व्यावहारिक कदम

Sustainability को अपनाने के लिए होटलों और व्यवसायों को केवल दिखावटी अभियानों या ग्रीन ब्रांडिंग पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। इसके बजाय, उन्हें छोटे और व्यावहारिक कदमों से शुरुआत करनी चाहिए। सबसे पहले संसाधनों की खपत को मापें और फिर उस डेटा के आधार पर सुधार की योजना बनाएं।

ऊर्जा, पानी और कचरे का नियमित रिकॉर्ड रखने से संसाधनों और कचरे के बेहतर प्रबंधन का रास्ता खुलता है। किसी भी व्यवसाय को वास्तव में सस्टेनेबल बनाने की दिशा में यह पहला और ज़रूरी कदम है।

Location :  New Delhi

Published :  22 November 2026, 12:24 PM IST

Advertisement