हिंदी
मिर्जापुर में जांच मे जुटी पुलिस (Img: Dynamite News)
Mirzapur: यूपी के मिर्जापुर जनपद में कानून व्यवस्था खत्म होती जा रही है। अपराधी से लेकर दबंग और सरहंग किस्म के लोगों को कानून व्यवस्था से लेकर बुल्डोजर वाली सरकार का भी जरा खौफ नहीं है। जिले की कानून व्यवस्था को आंख दिखाते हुए दबंगों ने दिनदहाड़े सरेराह रविवार को सुबह पुरानी रंजिश में खूनी खेल खेला है! जिसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है।
धारदार हथियार से हमला कर विद्युत कर्मी 33 वर्षीय अतुल दुबे की हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के बिरसापुर गांव निवासी अतुल दुबे पुत्र कृपाशंकर दुबे मवैया स्थिति पावर हाउस पर ड्यूटी के लिए निकले थे, कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए हमलावरों ने उन पर प्राणघातक हमला बोल दिया। घटना के पीछे गांव में पट्टीदारों के बीच विवाद का होना बताया गया है। हमले के बाद मरणासन्न अतुल दुबे को मंडलीय अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: Mirzapur News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए जोरदार प्रदर्शन
परिजनों के आरोप के मुताबिक, चार लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अतुल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर एसपी सिटी समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर भी लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।
ये भी पढ़ें: Mirzapur: बेटी की शादी के लिए गिरवी रखा खेत, बारात से ऐन पहले दूल्हा हुआ गायब
दो दिन पहले कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा में दबंगों ने लाठी डंडे तथा धारदार हथियारों से हमला बोलकर अधिवक्ता को मरणासन्न कर दिया था, जिनकी हालत नाजुक होनी बताई जा रही है। इस घटना के बाद विद्युत कर्मी की हत्या ने जिले में सनसनी फैला दी है।
Location : Mirzapur
Published : 22 November 2026, 12:02 PM IST
Topics : electricity worker killed Mirzapur Kotwali Dehat Mirzapur Mirzapur murder case mirzapur news UP Crime News