हिंदी
दो नामजद आरोपी गिरफ्तार (Image Source: Dynamite News)
Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के इमिलिया कलां गांव में संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां 72 वर्षीय अविवाहित बुजुर्ग सत्यनारायण पाल की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई और भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों नामजद आरोपियों को घटना के 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार 21 नवंबर की सुबह करीब सात बजे सत्यनारायण पाल का संपत्ति को लेकर अपने चचेरे भाई सियाराम पाल और उसके बेटे प्रदीप पाल से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान सियाराम और प्रदीप ने ईंट से सत्यनारायण पाल के सिर और शरीर पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमले के बाद घायल सत्यनारायण पाल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
Maharajganj: वनप्लस, आईफोन से लेकर रेडमी तक, फरेंदा पुलिस ने बरामद किए 40 मोबाइल; दो आरोपी गिरफ्तार
मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सियाराम पाल और प्रदीप पाल के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों को नामजद आरोपी बनाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना की वजह संपत्ति को ले
सुलतानपुर में संपत्ति विवाद में 72 वर्षीय बुजुर्ग की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई और भतीजे को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। #Sultanpur #CrimeNews #UPPolice https://t.co/eESnkyTYSY
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 21, 2026
कर हुआ विवाद बताया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर दोनों नामजद आरोपियों सियाराम पाल और प्रदीप पाल को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
प्रयागराज में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, छत्तीसगढ़ से यूपी लाई जा रही थी खेप; STF ने रास्ते में दबोचा
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इस मामले में चचेरे भाई और भतीजे की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की ओर से मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
Location : Sultanpur
Published : 21 November 2026, 11:17 PM IST
Topics : murder accused arrested Property dispute murder sultanpur news UP Crime News Uttar Pradesh Police