श्रद्धा दुबे की तलाश में पुलिस की बड़ी मशक्कत, नेपाल से खाली हाथ लौटीं टीमें, हजरतगंज इंस्पेक्टर पर कार्रवाई
लखनऊ के चर्चित शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल गईं पुलिस की तीन टीमें खाली हाथ लौट आई हैं। आरोपी का सुराग नहीं मिलने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई गई है। बहराइच और श्रावस्ती के सीमावर्ती ग्रामीण रास्तों और जंगल के मार्गों पर भी सतर्कता बरती जा रही है। मामले में हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को भी लाइन हाजिर किए जाने की जानकारी सामने आई है।