‘कब तक भागता कातिलाना हमले का आरोपी?’ देवरिया में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
देवरिया की लार पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी जयशंकर दुबे उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया है। बुधनपुरा निवासी धर्मेंद्र दुबे पर सितंबर 2024 में हुए जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे। पुलिस ने तीसरे वांछित को उसके घर से दबोचा।