Sustainability: होटल और बिजनेस में कैसे लागू करें सस्टेनेबिलिटी? पूर्वा अवस्थी ने बताया

Sustainability Strategist पूर्वा अवस्थी ने बताया कि होटल और बिजनेस सेक्टर में Sustainability को केवल कागजी नीतियों तक सीमित रखने के बजाय रोजमर्रा के कामकाज में लागू करना जरूरी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 November 2026, 12:02 PM IST
google-preferred

New Delhi: होटल और बिजनेस सेक्टर में Sustainability को लेकर अब केवल नीतियां बनाना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में लागू करना भी जरूरी है। Sustainability Strategist पूर्वा अवस्थी (Poorva Awasthi) ने बताया कि किसी भी होटल या बिजनेस में वास्तविक बदलाव तभी दिखाई देगा, जब पर्यावरण से जुड़ी जिम्मेदारियों को कागजों से निकालकर जमीन पर उतारा जाएगा।

Hotel & Business Guide की खास सीरीज में पूर्वा अवस्थी ने समझाया कि Sustainability को अपनाने के लिए केवल नियमों की जानकारी होना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए बिजनेस से जुड़े लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में भी जरूरी बदलाव करने होंगे। होटल संचालकों के लिए यह समझना जरूरी है कि पर्यावरण से जुड़े मानकों को अपने रोजाना के संचालन का हिस्सा कैसे बनाया जाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News Hindi (@dynamitenews)

इस सीरीज के पिछले एपिसोड्स में ESG, Sustainability और CPCB की होटल प्रदूषण श्रेणियों (Hotel Pollution Categories) में हुए बदलावों पर चर्चा की गई थी। अब इस नए एपिसोड में बात इन जानकारियों को व्यावहारिक रूप देने पर केंद्रित है।

पूर्वा अवस्थी ने इस बात पर जोर दिया कि Sustainability का असली उद्देश्य केवल कागजी अनुपालन नहीं, बल्कि कामकाज में वास्तविक बदलाव लाना है।

Location :  New Delhi

Published :  15 November 2026, 12:02 PM IST

Advertisement