UP Assembly Election 2027: दलित महासम्मेलन में आज शामिल होंगे अखिलेश यादव, आगरा से 2027 चुनाव का शंखनाद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आगरा में आयोजित दलित महासम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सम्मेलन के जरिए अखिलेश यादव दलित समाज के बीच पार्टी का संदेश रखेंगे।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 November 2026, 11:21 AM IST
google-preferred

Agra: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को आगरा पहुंचेंगे। वह पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान में आयोजित दलित महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आयोजित इस सम्मेलन को लेकर समाजवादी पार्टी ने व्यापक तैयारियां की हैं। शनिवार को ही सम्मेलन स्थल पर मंच, टेंट, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं।

सम्मेलन का आयोजन राज्यसभा सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में किया जा रहा है। पार्टी की योजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 30 जिलों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सम्मेलन में जुटाने की है। सपा ने एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिए

अखिलेश यादव के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। सम्मेलन स्थल पर तैयारियों के साथ लोगों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पिछले कई दिनों से जनसंपर्क, बैठकें और बाइक रैली के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

JEE Main 2027 की तैयारी कर रहे हैं? जान लें टॉपर्स की रणनीति, IIT तक पहुंचने में मिलेगी मदद

पीडीए की राजनीति से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा

सम्मेलन में दलित समाज के अधिकार, सम्मान, सामाजिक न्याय और पीडीए की राजनीति से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। अखिलेश यादव के संबोधन पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों की निगाहें रहेंगी।

Location :  Agra

Published :  15 November 2026, 11:16 AM IST

Advertisement