Weather Update: दिल्ली-NCR में रात को बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बरसे बदरा 

दिल्ली-NCR में शनिवार रात मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि लोगों को बदले मिजाज का एहसास होने लगा। राजधानी दिल्ली से लेकर नोएडा समेत आसपास के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। रात के वक्त बदले मौसम ने लोगों का ध्यान खींचा और मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 October 2026, 2:58 AM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में शनिवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली। नोएडा समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और झमाझम बारिश हुई।

वहीं दिल्ली के कई इलाकों में ओले गिरने की भी खबर है। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अचानक हुई इस ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के चलने से इलाके में तापमान में गिरावट आई और ठिठुरन बढ़ गई

मौसम में अचानक आए इस बदलाव का असर AQI पर देखने को मिल सकता है। रविवार को वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

मौसम में ठंडापन

बादलों की तेज गड़गड़ाहट और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे अचानक ठंडक काफी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिन में जहां तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, वहीं रात में हवा में ठंडक महसूस हुई। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया। दिनभर की गर्मी के बाद बदले मौसम ने लोगों को राहत का अहसास कराया। तेज हवाओं और बारिश से तापमान में भी कमी आई है। मौसम ने सिहरन पैदा कर दी है।

देर रात हुई बारिश

रात करीब पौने दो बजे आसमान से अचानक ओले गिरने लगे, जिससे सड़कों और गलियों में ओलों की परत बिछ गई। ओले गिरने की आवाज सुनकर देर रात हजरत निजामुद्दीन इलाके में कुछ लोग घर से बाहर निकल आए और गलियों में गिरे बर्फ के छोटे छोटे टुकड़े उठाने लगे।
मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर स्थित है। इसके साथ पश्चिमी हवाओं के रूप में एक ट्रफ भी मौजूद है।

कई राज्यों में बारिश की आशंका

पश्चिमी राजस्थान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी मौजूद है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर बना एक सिस्टम 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इससे कई राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश की आशंका है।

Location :  New Delhi

Published :  25 October 2026, 2:48 AM IST

Related News

Advertisement