यूपी में गर्मी का तांडव, बांदा 47.4°C के साथ देश में सबसे गर्म, ललितपुर में बारिश से राहत
उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू (Heatwave) की चपेट में है। इस सीजन में पहली बार पारा 47°C के आंकड़े को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.4°C दर्ज किया गया।