हिंदी
मौसम अपडेट (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही सुबह और रात के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है।
राजधानी लखनऊ में सोमवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार शाम या रात के समय शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला, जिससे दृश्यता प्रभावित रही। दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Weather Update: पहाड़ों में भारी बारिश-बर्फबारी, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का ताजा अपडेट
अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है। इसका असर धीरे-धीरे मध्य और पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। आने वाले दिनों में दो और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, जिससे 4 फरवरी तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
रविवार को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ 24.1 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
Weather Update: पहाड़ों में भारी बारिश-बर्फबारी, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का ताजा अपडेट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रशांत महासागर में बनी ला-नीना स्थिति धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। इसके प्रभाव से फरवरी महीने में रात का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। इसी कारण शीत लहर के दिनों की संख्या में कमी आ सकती है। हालांकि, बारिश की मात्रा सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है। 4 फरवरी के बाद बारिश थमने पर तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Location : Lucknow
Published : 2 February 2026, 8:37 AM IST
Topics : Lucknow Rain uttar pradesh weather Weather Update