फतेहपुर में झाड़ियों में मिला महिला का खून से लथपथ शव, सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक में सड़क किनारे झाड़ियों में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव मिला। सिर पर धारदार हथियार से वार और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 2 November 2026, 3:26 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। शव की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक की है। यहां सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।

सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। इसके अलावा शरीर के कई अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें पाई गई हैं। इन परिस्थितियों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई और बाद में शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

फतेहपुर में सेल्समैन हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, उधारी के रुपयों को लेकर था विवाद

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Fatehpur News

महिला का खून से लथपथ शव (IMG: Dynamite News)

महिला की पहचान में जुटी पुलिस

फतेहपुर में दबंगों का तांडव! युवक को बंधक बनाकर पीटा, आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस से भिड़ गईं महिलाएं

फिलहाल मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कौन थी और वह कोर्रा कनक इलाके तक कैसे पहुंची। साथ ही घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है। महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Location :  Fatehpur

Published :  2 November 2026, 3:26 PM IST

Advertisement