ट्रांसफार्मर खोलकर तेल-कॉयल निकालते थे चोर, पुलिस ने दबोचे दो आरोपी; कार-पिकअप समेत भारी माल बरामद
मैनपुरी में एलाऊ पुलिस और स्वाट टीम ने विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 50 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, कॉयल, औजार, दो वाहन, नकदी और अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है।