Maharajganj News: अमृत सरोवर में दिखा महिला का शव, खबर फैलते ही मौके पर उमड़ी भीड़; मौत की वजह बनी पहेली
महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के माधवनगर तुर्कहिया स्थित अमृत सरोवर में शनिवार को करीब 60 वर्षीय महिला का शव पानी में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी।