हिंदी
एसपी ओपी सिंह (Image Source: Dynamite News)
Kasganj: कासगंज पुलिस ने जनशिकायतों के निस्तारण के मामले में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अक्टूबर 2026 की नवीनतम आईजीआरएस रैंकिंग में जिले को 125 में से 125 अंक मिले हैं। इस प्रदर्शन के साथ कासगंज ने प्रदेश के सभी जनपदों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
आईजीआरएस यानी इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम पोर्टल पर नागरिकों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है। कासगंज पुलिस को सभी निर्धारित अंकों में पूर्ण अंक मिले हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, शिकायतों का निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण इस उपलब्धि का प्रमुख आधार रहा।
इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह का निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह का पर्यवेक्षण और समस्त क्षेत्राधिकारियों का नेतृत्व महत्वपूर्ण रहा। अधिकारियों की ओर से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की गई। साथ ही उनके निस्तारण की गुणवत्ता और समयसीमा पर भी ध्यान दिया गया।
शिकायतों के निस्तारण में सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए समय-समय पर समीक्षा की गई। आईजीआरएस सेल, सर्किल और थानों के स्तर पर भी शिकायतों की स्थिति पर नजर रखी गई। पुलिसकर्मियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का विधिक और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
प्रदेश में पहला स्थान मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसुनवाई की गुणवत्ता लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हो सके।
झांसी कचहरी में अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा! बार एसोसिएशन अध्यक्ष और महामंत्री का फूंका पुतला
पुलिस विभाग के अनुसार, आईजीआरएस सेल, सर्किल और थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना भी की गई। कर्मचारियों ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए काम किया। इसी के परिणामस्वरूप अक्टूबर की रैंकिंग में कासगंज पुलिस को पूरे 125 अंक मिले और जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
Location : Kasganj
Published : 3 November 2026, 7:58 PM IST