आखिर सुलतानपुर पुलिस ने ऐसा क्या किया? IGRS रैंकिंग में पूरे यूपी में हासिल किया पहला स्थान
जुलाई 2026 की IGRS मासिक रैंकिंग में सुलतानपुर पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिले को शिकायतों के निस्तारण में 100 प्रतिशत अंक मिले। अधिकारियों के मुताबिक समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के साथ शिकायतकर्ताओं के संतोषजनक फीडबैक के चलते यह उपलब्धि मिली है।