विशाखापट्टनम के ऑयल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, इलाके में फैला घना धुआं

विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की रिफाइनरी में अचानक धमाका हुआ, जिसकी आवाज पुरे इलाके में गूंजने लगी। बाद में वहां आग की ऊंची- ऊंची लपटें उठने लगीं, जिसके चलते आसपास के इलाकों में घना धुआं फैल गया। वहां के निवासियों में अफरा- तफरी मच गई और इलाके को खाली कराया गया।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 3 November 2026, 12:52 PM IST
google-preferred

Visakhapatnam: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में अचानक धमाका हुआ, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आग की ऊंची- ऊंची लपटें उठने लगीं । आग के कारण आसपास के इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे वहां के निवासियों में अफरा- तफरी मच गई और इलाके को खाली कराया गया।

vishakhapatnam

विशाखापत्तनम में HPCL की रिफाइनरी में लगीं आग (img-x )

रिफाइनरी खतरे से बाहर

विशाखापत्तनम के पुलिस कमिश्नर शंखब्रत बागची ने इस घटना की पुष्टि देते हुए कहा कि 'आग सिर्फ टैंक तक ही सीमित है और इससे रिफाइनरी के बाकी हिस्सों को कोई खतरा नहीं है। अन्य अधिकारियों ने बताया कि धुएं को खतरनाक नहीं माना जा रहा है और अब तक किसी के हताहत होने की खबर भी नहीं है। अभी आग बुझाने का काम जारी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें-   अर्णब चक्रवात का कहर: तेज हवाओं से खेतों में गिरी धान की तैयार फसल, किसानों की बढ़ी चिंता; नुकसान के आकलन में जुटा प्रशासन

सल्फर पिच के टैंक में लगी थी आग

आग क्रूड प्रोसेसिंग यूनिट-3 के सल्फर पिच टैंक में लगी थी, जिसके चलते रिफाइनरी का अलार्म बजाने के तुरंत बाद ही आसपास का रिहायशी इलाका भी खाली करा लिया गया। बताया जा रहा है कि किसी के हताहत होने की खबर भी नहीं है, साथ ही आग बुझाने का काम अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें-   UP Breaking News Live: सियासत का गलियारा हो या जुर्म की दुनिया, पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ

साल 1957 में शुरू हुई थी यह रिफाइनरी

बता दें कि यह रिफाइनरी साल 1957 में शुरू हुई थी, जो भारत के पूर्वी तट की सबसे पुरानी और बड़ी रिफाइनरियों में से एक है। यहां कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल और गैस बनाने का काम होता है। DCP ऐश्वर्या रस्तोगी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पहले 5 फायर टेंडर पहुंचे, फिर बाद में और भी मंगाए गए।  इस रिफाइनरी में पहले भी 2013 में कूलिंग टावर में धमाके से 2 लोगों की मौत हुई थी और 37 लोग घायल हुए थे।

Location :  vishakhapatnam

Published :  3 November 2026, 12:47 PM IST

Advertisement