हिंदी
यूपी की हर बड़ी खबर पर सबसे तेज नजर (Img: Dynamite News)
Lucknow: उत्तर प्रदेश के हर जिले की ताजा खबरों और बड़ी हलचलों से जुड़े रहने के लिए अब आपको अलग-अलग पेज पर जाने की जरूरत नहीं है। डाइनामाइट न्यूज़ लेकर आया है उत्तर प्रदेश का खास लाइव ब्लॉग, जहां प्रदेश के सभी जिलों की हर अहम खबर आपको एक ही जगह मिलेगी।
इस लाइव ब्लॉग में राजनीति से लेकर अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय घटनाओं तक की हर बड़ी अपडेट लगातार दी जाएगी। लखनऊ से लेकर गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ और प्रदेश के छोटे-बड़े जिलों की खबरें यहां पढ़ने को मिलेंगी।
दिनभर की ब्रेकिंग न्यूज, बड़े राजनीतिक बयान, प्रशासनिक फैसले, सरकारी आदेश और आम जनता से जुड़ी जरूरी खबरों को इस ब्लॉग में अपडेट किया जाएगा। यानी उत्तर प्रदेश में क्या चल रहा है और किस जिले में क्या बड़ी घटना हुई, इसकी पूरी जानकारी आपको एक ही जगह मिलेगी।
उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर पर नजर बनाए रखने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ के इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहिए। खबरें लगातार अपडेट होती रहेंगी।
महराजगंज: अर्णब चक्रवात के प्रभाव से मौसम में आए बदलाव और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं और बारिश के चलते कई गांवों में धान की फसल खेतों में गिर गई है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने लगा है। वहीं, किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
महराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निराश्रित गोवंश के संरक्षण और देखरेख के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गौशालाओं का संचालन कराया जा रहा है। इसके लिए बजट जारी कर पशुओं के चारे, पानी, इलाज और रहने की व्यवस्था की जाती है। लेकिन इन व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने लक्ष्मीपुर ब्लॉक के कोट कम्हरिया गांव स्थित वृहद गौशाला केंद्र का जायजा लिया। पड़ताल के दौरान जहां कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, वहीं जर्जर टिनशेड और साफ-सफाई को लेकर सुधार की जरूरत सामने आई।
बरेली किसानों का 162 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान बकाया होने पर बहेड़ी की केसर चीनी मिल के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक और राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ चीनी मिल पहुंची।

करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान मिल के प्रशासनिक भवन, सीएमडी की कोठी, अधिकारियों के बंगले और कर्मचारी आवासों का निरीक्षण कर संपत्तियों का मूल्यांकन किया गया। प्रशासन ने मिल प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि 10 नवंबर तक भुगतान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो मिल की संपत्तियां सील करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं, 17 नवंबर को मिल की 11 एकड़ से अधिक जमीन की नीलामी भी प्रस्तावित है।

बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। मंगलवार को छह पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए गए। इस बार मीरगंज से लेकर सीबीगंज और शेरगढ़ से विशारतगंज तक तैनाती बदली गई है। पांच निरीक्षकों और एक दरोगा को नई जिम्मेदारी मिली है। तबादला सूची सामने आते ही पुलिस महकमे में नई तैनातियों को लेकर हलचल शुरू हो गई।

मैनपुरी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरावली पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और एंटी थेफ्ट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान वाहन लूट की घटनाओं में शामिल एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
देवरिया। नवनिर्मित बस स्टैंड तक पहुंचने वाली सड़क से जुड़े निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। निर्माणाधीन नाले में पानी भरा होने के बावजूद निर्माण कार्य कराए जाने पर लोगों ने सवाल खड़े किए और मौके पर काम रुकवा दिया।
अमेठी। अमेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सोमवार को देर रात मुठभेड़ के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल गिरने से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, 15 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों भाई दिन में घरों की रेकी करते थे और रात में चिन्हित मकानों में चोरी करते थे। दोनों के खिलाफ अमेठी समेत चार जनपदों में कुल 41 मुकदमे दर्ज हैं।।
मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। छपार थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश हर्ष त्यागी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी उज्जवल शर्मा को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी 25 अक्टूबर को पानीपत-खटीमा हाईवे पर सद्दाम की थार कार पर फायरिंग करने के मामले में वांछित थे।
मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में चोरों ने मोबाइल की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से कई मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज और नकदी लेकर फरार हो गए।
यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर समसाही गांव में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बहन और पूर्व प्रधान रामा देवी पासवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रामा देवी का आरोप है कि वह दवा कराकर लौट रही थीं, तभी जमीन विवाद में हो रही मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने फायरिंग कर दहशत फैलाने का भी आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है।
संस्था ने गुरुकुल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की (Img: Dynamite News)
हाथरस। सासनी स्थित कन्या गुरुकुल में मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तीकरण सेवा संस्था की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कन्या गुरुकुल की पांच छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य, प्रतिभा और सराहनीय प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अवधेश कुमार का भी संस्था की ओर से विशेष अभिनंदन किया गया।
Location : Lucknow
Published : 3 November 2026, 11:52 AM IST