हिंदी
एचआईवी जेनेरिक दवा (सोर्स-Pinterest)
New Delhi: एचआईवी (HIV) संक्रमण से बचाव की दिशा में भारत के फार्मा सेक्टर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत में तैयार जेनेरिक 'लेनाकैपविर' (Lenacapavir) इंजेक्शन को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज द्वारा बनाए गए इस इंजेक्शन को साल में सिर्फ दो बार लगवाना होगा, जो एचआईवी से बचाव के लिए रोज खाई जाने वाली गोलियों का एक बेहद आसान और सुविधाजनक विकल्प साबित होगा।
मूल अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी 'गिलियड साइंसेज' के ओरिजिनल इंजेक्शन 'येजटुगो' की सालाना कीमत करीब 28,218 डॉलर यानी भारतीय रुपये में लगभग 24.5 लाख रुपये है। इतनी महंगी कीमत के कारण यह दवा आम आदमी की पहुंच से बाहर थी। लेकिन अब गिलियड ने कई जेनेरिक कंपनियों के साथ रॉयल्टी-मुक्त लाइसेंस समझौते किए हैं, जिसके तहत इस जेनेरिक संस्करण को दुनिया के 120 निम्न और मध्यम आय वाले देशों में लगभग 40 डॉलर यानी करीब 3,790 रुपये सालाना की किफायती कीमत पर उपलब्ध कराने की तैयारी है।
मौसम का मिजाज सख्त: यूपी में आज भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, इन जिलों में रहें सतर्क
एचआईवी रोकथाम (सोर्स-Pinterest)
विशेषज्ञों के मुताबिक, उच्च जोखिम वाले लोगों पर किए गए दो बड़े अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि इस इंजेक्शन के इस्तेमाल से नए एचआईवी संक्रमण के मामले लगभग खत्म होने जैसे सकारात्मक नतीजे मिले हैं। हालांकि, इस इंजेक्शन का इस्तेमाल करने से पहले संबंधित व्यक्ति की एचआईवी जांच करवाना अनिवार्य होगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल दुनिया भर में करीब 4.1 करोड़ लोग एचआईवी के साथ जीवन गुजार रहे थे, जबकि इस बीमारी से जुड़े कारणों की वजह से 5.7 लाख लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में भारतीय जेनेरिक कंपनियों द्वारा इतनी कम कीमत पर यह विकल्प उपलब्ध कराया जाना वैश्विक स्तर पर इस गंभीर बीमारी की रोकथाम में एक बहुत बड़ी राहत साबित हो सकता है।
Location : New Delhi
Published : 3 November 2026, 10:24 AM IST
Topics : Dr Reddys Laboratories Generic Lenacapavir Cost HIV Prevention India Lenacapavir Injection US FDA Approval HIV Drug
No related posts found.