यूपी में बजा सीतापुर पुलिस का डंका: IGRS रैंकिंग में बनी प्रदेश की नंबर-1 पुलिस, सभी 28 थानों का शत-प्रतिशत ‘परफेक्ट स्कोर’

सीतापुर पुलिस ने जुलाई 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में 125 में 125 अंक हासिल कर उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले के सभी 28 थानों ने भी शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। शिकायत निस्तारण में 93.15 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 4 August 2026, 8:10 PM IST
google-preferred

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में आम जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में सीतापुर पुलिस ने प्रदेशभर में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में सीतापुर पुलिस ने 125 में 125 अंक हासिल कर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं, जिले के सभी 28 थानों ने भी शत-प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

125 में 125 अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण का परिणाम यह रहा कि मूल्यांकन अवधि में जिले में एक भी शिकायत डिफॉल्टर नहीं हुई। यानी लंबित शिकायतों का प्रतिशत शून्य रहा।

Sitapur: पीट-पीटकर अधमरा किया, फिर कसा गला, सीतापुर में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

7,385 शिकायतों में 93.15 प्रतिशत शिकायतकर्ता संतुष्ट

आंकड़ों के मुताबिक समीक्षा अवधि में 7,385 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6,879 शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया। इस तरह सीतापुर पुलिस ने 93.15 प्रतिशत संतुष्टि दर दर्ज कर प्रदेश में अपनी कार्यशैली की मजबूत छाप छोड़ी।

Sitapur: मंडी में धान तौलने का संकट क्यों? जानिए किसानों के भड़कने की असली वजह

सभी 28 थानों का भी शानदार प्रदर्शन

आईजीआरएस रैंकिंग में जिले के सभी 28 थानों ने भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसे पुलिस विभाग की समन्वित कार्यशैली और जवाबदेह पुलिसिंग का परिणाम माना जा रहा है।

पुलिस टीम को दी गई बधाई

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) एवं आईजीआरएस नोडल अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने आईजीआरएस प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक राय सिंह, सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए इसे पूरी टीम की मेहनत और जवाबदेह पुलिसिंग का परिणाम बताया।

Location :  Sitapur

Published :  4 August 2026, 8:10 PM IST

Advertisement