समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मिर्जापुर जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने 5 सूत्रीय मांगो को लेकर जिलाधिकारी मिर्जापुर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसके चलते समाजवादी व्यापार सभा के तत्वावधान में समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष श्री गणेश केसरी व पदाधिकारी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय डॉ राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट पर इकट्ठा हुए।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 2 November 2026, 3:34 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक खबर सामने आ रही है, जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी मिर्जापुर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसके चलते समाजवादी व्यापार सभा के तत्वावधान में समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष  गणेश केसरी व पदाधिकारी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय डॉ. राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट पर इकट्ठा हुए। जिसमें नारा लगाते हुए 200 मीटर चलकर एक जूलूस निकला। उसके बाद मिर्जापुर के जिलाधिकारी के कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम 5 सूत्रीय संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा
img-dynamite news

ज्ञापन में रखी गयीं प्रमुख मांगे

जनपद में सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच एवं सैपलिंग के नाम पर हलवाई, किराना एवं अन्य छोटे दुकानदारों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिससे उनका मानिसक उत्पीड़न हो रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष हो। छोटे दुकानदारों का अनावश्यक उत्पीड़न तत्काल रोका जाए। नियमों के अन्तर्गत व्यापार करने वाले व्यापारियों को सम्मानपूर्वक व्यापार करने का अवसर प्रदान किया जाए। जनपद के राजगढ़ थाना में चोरियों की बाढ़ आ गई है, आये दिन दुकान व घरों में चोरियां हो रही है, उसका खुलासा किया जाए।

यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं की हत्या से भड़के वकील, बदायूं में सड़क जाम कर डीएम के खिलाफ नारेबाजी

जनपद में जन्म-मृत्यु प्रमाण दो साल के ऊपर तक नहीं बन रहा है, जिससे जनता परेशान है। उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बन सके। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के क्षेत्र में रतनगंज रोड गुड्डू मिस्त्री के मकान से संगमोहाल ओवरब्रिज तक एक ही पटरी की रोड बनायी गई, जिससे राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जनपद की अधिकांश सड़कें जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उनकी मरम्मत कराई जाए।

Location :  Mirzapur

Published :  2 November 2026, 3:23 PM IST

Advertisement