इलेक्ट्रिक हीटर से पानी गर्म करना पड़ा महंगा, करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

देवरिया ज़िले के बरियारपुर नगर में इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म कर रही 26 वर्षीय विवाहिता नेहा यादव की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 1 November 2026, 7:12 PM IST
google-preferred

देवरिया ज़िले के बरियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित भरौटा में रविवार (1 नवंबर 2026) की सुबह को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया जहां करंट की चपेट में आने से एक 26 वर्षीय विवाहिता नेहा यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नेहा इलेक्ट्रिक रॉड (इमर्सियन हीटर) स्टील की बाल्टी में डालकर पानी गर्म कर रही थीं। इसी दौरान बाल्टी में करंट उतर आया जिसके चलते करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।

करंट लगने से मौत

करंट की चपेट में आने से नेहा यादव की मौत
IMG-DYNAMITE NEWS

जहां एक तरफ घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं आनन-फानन में परिजन नेहा को उपचार के लिए देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े- अब गरीबों को मिलेगा मुफ्त कानूनी सहारा, हाथरस में आयोजित मेगा विधिक सहायता शिविर में उमड़ा जनसैलाब

इस हृदयविदारक घटना ने परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। नेहा का महज एक वर्ष का मासूम बेटा भी है, जिसके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। वहीं, उनके पति अभिषेक यादव बैंकॉक में रहकर नौकरी करते हैं। पत्नी की अचानक मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े- सफाई के दौरान बोगी में आखिर किसका मिला शव? कासगंज GRP खंगाल रही पहेली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने पर बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक छा गया जिस घर में कुछ देर पहले तक खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

Location :  Deoria

Published :  1 November 2026, 7:12 PM IST

Advertisement