हिंदी
इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में गायत्री परिवार का जन्मशताब्दी महोत्सव (Img: Dynamite News)
New Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल विश्व गायत्री परिवार का तीन दिवसीय जन्मशताब्दी महोत्सव जारी है। रविवार को महोत्सव का दूसरा दिन है, जिसे वसुधैव कुटुम्बकम् और विश्व बंधुत्व की भावना को समर्पित किया गया है। इस आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने पहुंचे हैं।
महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक दीपयज्ञ के माध्यम से विश्व शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है। आयोजन में शामिल श्रद्धालु दीप प्रज्ज्वलित कर शांति और सकारात्मकता की कामना कर रहे हैं।
Gayatri Pariwar Mahotsav Day 2: दीपयज्ञ से चमका दिल्ली का इंडोर स्टेडियम
#gayatripariwar #janmashatabdi #vasudhaivakutumbakam #dynamitenews @awgpofficial @DrChinmayP https://t.co/yPskzKSnDJ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 1, 2026
तीन दिवसीय इस महोत्सव में गायत्री परिवार की सौ वर्षों की साधना, सामाजिक योगदान और भविष्य की योजनाओं को भी केंद्र में रखा गया है। आयोजन के जरिए वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
सामूहिक दीपयज्ञ के साथ गूंजा विश्व शांति का संदेश (Img: Dynamite News)
महोत्सव के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर आयोजन पर लोगों की निगाहें टिकी हैं।
Gayatri Pariwar Delhi 2026: गायत्री परिवार का महासंकल्प! जानिए डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने युवाओं से क्या कहा
#chinmaypandya #gayatripariwar #nashamuktbharat #delhimahotsav2026 @DrChinmayP @awgpofficial https://t.co/REFPTvOQ7r
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 1, 2026
जन्मशताब्दी महोत्सव के अवसर पर गायत्री परिवार की अब तक की यात्रा के साथ भविष्य की दिशा पर भी चर्चा हो रही है। 100 वर्षों की साधना और सामाजिक योगदान के बाद संगठन किस तरह अपने अभियानों को आगे बढ़ाएगा और विश्व शांति, सद्भाव तथा मानव कल्याण के लिए उसकी क्या योजनाएं हैं, ये इस आयोजन के प्रमुख विषयों में शामिल हैं।
Location : New Delhi
Published : 1 November 2026, 6:28 PM IST