‘मुझे किडनैप किया गया था’, हिरासत से छूटते ही ध्रुव राठी का बड़ा धमाका, कैमरे पर पासपोर्ट दिखाकर कही ये बड़ी बात
मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने लगभग 20 घंटे की हिरासत से रिहा होने के बाद एक वीडियो जारी कर पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। वीडियो में पहली बार अपना भारतीय पासपोर्ट दिखाते हुए राठी ने कहा कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया बल्कि उनके घर से किडनैप किया गया था।