बदायूं के कोल्हाई में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भीषण हादसा, लोडर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 घायल

बदायूं के कोल्हाई में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भीषण हादसा। लोडर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी , जिसके चलते 3 महिलाओं समेत 5 घायल हुए और एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 1 November 2026, 4:41 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं के कोल्हाई में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हुआ भीषण हादसा। कछला गंगा से सभी स्नान करके लौट रहे थे जहाँ लोडर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी , जिसके चलते 3 महिलाओं समेत 5 घायल हुए और एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है की हादसा पंचायत भवन के सामने हुआ था जिसके बाद मौके पर लोडर चालक को पकड़ा गया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची।

बदायूं जनपद के मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोल्हाई में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार लोडर टेंपो ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मारी । हादसे में तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ACCIDENT ON HIGHWAY

बदायूं के कोल्हाई में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भीषण हादसा
IMG- DYNAMITE NEWS

पंचायत भवन के सामने हुआ हादसा ------

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे कोल्हाई में पंचायत भवन के ठीक सामने हुआ। बताया जा रहा है कि मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हसुआ नगला निवासी कुछ लोग कछला गंगा में स्नान कर परिवार के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर टेंपो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में भुवनेश पुत्र रजिस्टर, संजीव पुत्र बलवीर समेत तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल हसुआ नगला के निवासी बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- यातायात माह का आगाज, बिना हेलमेट के स्कूल पहुंचे छात्र तो वाहन होंगे सीज, अभिभावकों पर भी हो सकती है कार्रवाई

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लोडर टेंपो सहित उसके चालक को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सूचना पर पहुंची मुजरिया थाना पुलिस ने सभी घायलों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सहसवान से बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Kaushambi: टेलीग्राम से साइबर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की धोखाधड़ी का खुलासा

निजी वाहन बने सहारा

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके चलते पुलिस को निजी वाहनों से ही सभी घायलों को अस्पताल भेजवाना पड़ा। इसको लेकर ग्रामीणों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी देखा गया।

Location :  Badaun

Published :  1 November 2026, 4:41 PM IST

Advertisement