हिंदी
जे पी नड्डा ने राहुल गाँधी की रैली पर साधा निशाना IMG-X
DELHI; दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की रैली को लेकर जे पी नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस रैली पर तंज कस्ते हुए कहा कि -देश में अराजकता फैलाने और सरकार को अस्थिर करने की साजिश कर रहे हैं राहुल गाँधी।
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी की राजनीति को 4 क्रम में बताते हुए कहा कि -इसका पहला चरण झूठ और अफवाहें फैलाना है। दूसरा चरण सड़कों पर अराजकता और अव्यवस्था पैदा करने के लिए लोगों को उकसाना है। तीसरा चरण देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना है और चौथा चरण विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करना है।'
जे पी नड्डा ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना
IMG-X
आगे उन्होंने कहा कि - 'राहुल गांधी, कान खोलकर सुन लीजिए, यह भारत है, कोई बनाना रिपब्लिक नहीं। 'रामलीला मैदान में आज जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र के प्रति सम्मान नहीं है, बल्कि लोकतंत्र के नाम पर देश को अराजकता में धकेलने की सोची-समझी साजिश है। यह उन लोगों का एक बेवकूफी भरा नाटक है, जिन्हें जनता चुनावों में हरा चुकी है और बार-बार खारिज कर चुकी है। जनता इस सच्चाई को अच्छी तरह समझती है।'
ये भी पढ़ें- रामलीला मैदान से राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त और सरकार पर किया जोरदार हमला
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की महारैली पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, 'राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का मकसद इस त्योहारी सीजन में दिल्ली को ठप करना, छोटे दुकानदारों और कारोबारियों की रोजी-रोटी पर चोट पहुंचाना और देश में अशांति व अराजकता का माहौल पैदा करना है। हम इस समय त्योहारों के सीजन से गुजर रहे हैं। धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहार आने वाले हैं। पूरे साल हमारे छोटे व्यापारी, रेहड़ी-पटरी वाले और दुकानदार इस समय का इंतजार करते हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कि इस दौरान इतनी कमाई हो जाएगी कि वे अपने परिवार का खर्च चला सकें और बच्चों की जरूरतें पूरी कर सकें। लेकिन राहुल गांधी को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि इन कारोबारियों के घरों का चूल्हा जल पाएगा या नहीं। उन्हें सिर्फ अपनी तरह की राजनीति को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी है।'
ये भी पढ़ें- 100 से ज्यादा कमरों वाले होटल रेड कैटेगरी में क्यों आते थे? जुलाई तक लागू था यह नियम
भाजपा नेता ने कहा, 'राहुल गांधी, आप विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं और वापस आकर देश के लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था पर हमला करते हैं। क्या यही उनका एजेंडा है। मैं राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को साफ शब्दों में चेतावनी देना चाहता हूं कि अब देश की जनता आपके झांसे में नहीं आने वाली है। अराजकता फैलाने की आपकी पूरी टूलकिट बेनकाब हो चुकी है। राहुल गांधी, ध्यान से सुन लीजिए, आप 1 नवंबर के काले इतिहास को छिपा नहीं सकते। दिल्ली के कारोबारियों की आंखों में आए आंसुओं की जवाबदेही से भी नहीं बच सकते।
Location : Delhi NCR
Published : 1 November 2026, 5:59 PM IST