हिंदी
महाराजगंज के कोल्हुई में भव्य आध्यात्मिक शिविर आयोजित (Img: Dynamite News)
Maharajganj: कोल्हुई कस्बे के एक विद्यालय परिसर में रविवार को जयगुरुदेव की ओर से भव्य आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रायबरेली से पहुंचे मुख्य उपदेशक अवधेश मौर्या ने अपने प्रवचन के माध्यम से लोगों को शाकाहार, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन का महत्व समझाया।
मुख्य उपदेशक अवधेश मौर्या ने कहा कि स्वस्थ, सुखी और बेहतर जीवन के लिए शाकाहार अपनाना बेहद जरूरी है। केवल खानपान ही नहीं, बल्कि मनुष्य के विचारों और व्यवहार में भी शुद्धता होनी चाहिए। उन्होंने प्रेम, दया, करुणा, परोपकार और सदाचार जैसे गुणों को जीवन में आत्मसात करने की अपील की।
जयगुरुदेव के प्रवचन सुनने उमड़े भारी संख्या में श्रद्धालु (Img: Dynamite News)
Maharajganj News: अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मची अफरा-तफरी
उन्होंने कहा कि नशा और बुरी आदतें व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती हैं। इसलिए सभी को संयमित जीवन जीने के साथ अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए। सत्संग और आध्यात्मिक विचारों के माध्यम से लोगों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष शिव सहाय त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष रामनयन, तहसील अध्यक्ष राम उजागिर, सुग्रीव, रीता शर्मा, संजू गुप्ता, अंकित, प्रहलाद यादव, दूधनाथ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 1 November 2026, 5:52 PM IST
Topics : Jaigurudev spiritual camp Kolhui News Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) UP News Uttar Pradesh News