Kolhui: 60% सालाना ब्याज के आरोप से मचा हड़कंप, लोन का हिसाब पहुंचा थाने; चेक और धमकी को लेकर भी शिकायत
महराजगंज के कोल्हुई में लोन के लेनदेन का मामला अब थाने तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता ने दो लाख रुपये के लोन, लाखों के भुगतान और 31,200 रुपये की रकम को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सिर्फ पैसों के हिसाब तक सीमित नहीं है, चेक के कथित दुरुपयोग और धमकी का आरोप भी सामने आया है।