Broccoli vs Cauliflower: ब्रोकली या फूलगोभी…सेहत की थाली में कौन है असली हीरो?

ब्रोकली और फूलगोभी दोनों ही पोषण से भरपूर सब्जियां हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से इनमें कुछ अहम अंतर हैं। ब्रोकली में फाइबर और प्रोटीन ज्यादा होता है, जबकि फूलगोभी कम कैलोरी के कारण वेट लॉस के लिए बेहतर मानी जाती है। यहां आप स्वाद, न्यूट्रिएंट्स और हेल्थ बेनिफिट्स के आधार पर दोनों की आसानी से तुलना कर सकते हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 3 February 2026, 3:49 PM IST
google-preferred
1 / 7 \"Zoom\"आजकल हेल्दी डाइट को लेकर लोग पहले से कहीं ज्यादा जागरूक हो गए हैं। सब्जियों में ब्रोकली और फूलगोभी को सुपरफूड की कैटेगरी में रखा जाता है। दोनों दिखने में लगभग एक जैसी लगती हैं, लेकिन पोषण और सेहत पर असर के मामले में इनमें कई अहम अंतर हैं। अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि रोजमर्रा की डाइट में ब्रोकली बेहतर है या फूलगोभी। (Img: Google)
2 / 7 \"Zoom\"स्वाद की बात करें तो ब्रोकली का टेस्ट थोड़ा तीखा और हल्का कड़वापन लिए होता है, जबकि फूलगोभी का स्वाद काफी सौम्य और सिंपल माना जाता है। यही वजह है कि भारतीय रसोई में फूलगोभी की सब्ज़ी ज्यादा लोकप्रिय है। ब्रोकली को सलाद, स्टिर-फ्राय या सूप में आसानी से शामिल किया जा सकता है और यह जल्दी पक भी जाती है। वहीं फूलगोभी को पकाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। अगर आप झटपट हेल्दी मील चाहते हैं, तो ब्रोकली एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। (Img: Google)
3 / 7 \"Zoom\"ब्रोकली पोषक तत्वों का पावरहाउस मानी जाती है। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन A, B6, थायमिन, नियासिन और जिंक अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। एक कप ब्रोकली में लगभग 31 कैलोरी, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2.5 ग्राम फाइबर और 2.5 ग्राम प्रोटीन होता है। (Img: Google)
4 / 7 \"Zoom\"दूसरी ओर, फूलगोभी भी किसी से कम नहीं है। इसमें विटामिन A, E, K, B5, B6, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक मौजूद होते हैं। यह भी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। एक कप फूलगोभी में करीब 27 कैलोरी, 5.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2 ग्राम फाइबर और 2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। (Img: Google)
5 / 7 \"Zoom\"अगर आपकी पाचन क्रिया कमजोर है या गैस-एसिडिटी की समस्या रहती है, तो ब्रोकली आपके लिए बेहतर हो सकती है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है और यह आंतों की सेहत सुधारने में मदद करती है। वहीं, कुछ लोगों को फूलगोभी खाने के बाद गैस की शिकायत हो सकती है। (Img: Google)
6 / 7 \"Zoom\"वेट लॉस के लिहाज से देखें तो फूलगोभी एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है। लो-कार्ब डाइट फॉलो करने वाले लोग अक्सर फूलगोभी को चावल या पराठे के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ब्रोकली भी वजन घटाने में सहायक है, खासकर अगर आपको ज्यादा फाइबर और प्रोटीन चाहिए। (Img: Google)
7 / 7 \"Zoom\"असल में ब्रोकली और फूलगोभी दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। चुनाव आपकी सेहत की जरूरत, स्वाद और डाइजेशन पर निर्भर करता है। बेहतर यही है कि आप दोनों को बारी-बारी से अपनी डाइट में शामिल करें और संतुलित पोषण पाएं। (Img: Google)

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 3 February 2026, 3:49 PM IST

Advertisement
Advertisement