सिर्फ चीनी नहीं! ये 4 सफेद चीजें भी बन रही हैं शरीर की दुश्मन, भारतीय सबसे ज्यादा हैं इनके दीवाने

हमारी रोजमर्रा की डाइट में शामिल कुछ सफेद चीजें धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। चीनी के अलावा मेयोनीज, सफेद चावल, व्हाइट ब्रेड और मैदा भी सेहत के लिए जहर से कम नहीं हैं। इनका ज्यादा सेवन मोटापा, डायबिटीज, पाचन संबंधी समस्याएं और दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है। अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो इन चीजों की मात्रा आज ही कम करें।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 January 2026, 4:09 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"भारतीय खान-पान में स्वाद को सबसे ऊपर रखा जाता है, लेकिन यही स्वाद कई बार सेहत पर भारी पड़ जाता है। रोजमर्रा की डाइट में शामिल कुछ सफेद चीजें देखने में भले ही मासूम लगती हों, लेकिन लंबे समय तक इनका सेवन शरीर के लिए जहर की तरह काम करता है। चीनी को लेकर तो लोग जागरूक हो रहे हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी सफेद चीजें हैं जिन्हें भारतीय सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और यही आदतें आगे चलकर मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का कारण बनती हैं। (Img: Google)
2 / 5 \"Zoom\"मेयोनीज आजकल हर स्ट्रीट फूड की जान बन चुकी है। बर्गर, सैंडविच, मोमोज से लेकर रोल तक में इसका जमकर इस्तेमाल हो रहा है। स्वाद बढ़ाने वाली यह सफेद चटनी दरअसल तेल, अंडे की जर्दी और नमक से भरपूर होती है। विशेषज्ञों के अनुसार अधिक मात्रा में मेयोनीज खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है, कोलेस्ट्रॉल असंतुलित हो सकता है और बच्चों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ती है। यह धीरे-धीरे शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को भी कमजोर करती है। (Img: Google)
3 / 5 \"Zoom\"सफेद चावल भारतीय भोजन का अहम हिस्सा हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा इनका सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। व्हाइट राइस में फाइबर की मात्रा बेहद कम होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है। रोजाना अधिक मात्रा में चावल खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज और वजन बढ़ने का खतरा रहता है। लंबे समय में यह दिल से जुड़ी समस्याओं को भी न्योता दे सकता है। (Img: Google)
4 / 5 \"Zoom\"व्हाइट ब्रेड को लोग आसान और झटपट नाश्ते का विकल्प मानते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। इसे बनाने में मैदा, रिफाइंड ऑयल और प्रिज़र्वेटिव का इस्तेमाल होता है। इसका नियमित सेवन वजन बढ़ाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को कमजोर करता है। उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है और लंबे समय तक खाने पर शरीर पर नकारात्मक असर डालता है। (Img: Google)
5 / 5 \"Zoom\"इन सभी में सबसे खतरनाक माना जाता है मैदा। मैदे से बनी चीजें जैसे मोमोज, चाऊमीन, पिज़्ज़ा और स्प्रिंग रोल युवाओं की पहली पसंद बन चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मैदे में लगभग कोई पोषण तत्व नहीं होता। यह गट हेल्थ को खराब करता है, पेट के आसपास चर्बी बढ़ाता है और ब्लड शुगर को असंतुलित करता है। अगर समय रहते इन सफेद चीजों का सेवन सीमित नहीं किया गया, तो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। (Img: Google)

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 29 January 2026, 4:09 PM IST

Advertisement
Advertisement