हिंदी
शादीशुदा जीवन में तकरार और बार-बार के ताने रिश्ते को कमजोर कर सकते हैं। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि खुली बातचीत, खुद पर काम और प्यार भरे जेस्चर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। जरूरत पड़े तो प्रोफेशनल मदद लेने से हिचकें नहीं।


रिलेशनशिप एक्सपर्ट के मुताबिक, किसी भी शादी का मजबूत आधार ईमानदार और खुली बातचीत है। पति-पत्नी को शांति से एक-दूसरे की बात सुननी चाहिए और यह समझना चाहिए कि नाराजगी या ताने की असली वजह क्या है। बिना टोके या जज किए बात सुनना रिश्ते में भरोसा बनाने की पहली शर्त है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)



रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आत्ममंथन और खुद पर काम करना आवश्यक है। कम्युनिकेशन स्किल, संवेदनशीलता और समझदारी में सुधार छोटे बदलाव लाकर बड़ा फर्क डाल सकते हैं। यह कदम पति-पत्नी दोनों को बेहतर जीवनसाथी बनने में मदद करता है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)



रिश्ते में अपनापन बनाए रखने के लिए छोटे-छोटे जेस्चर जैसे प्यार भरे शब्द, सहयोग और सम्मान दिखाना महत्वपूर्ण है। इससे सामने वाले को यह एहसास होता है कि वह रिश्ते में अहम है। धैर्य रखना भी जरूरी है क्योंकि परिवर्तन में समय लगता है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)



दोनों साथी यह सोचें कि क्या भरोसे, सम्मान या आपसी तालमेल से जुड़ी कोई गहरी समस्या है। जब तक असली वजह सामने नहीं आती, समाधान मुश्किल होता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि समस्या की जड़ तक पहुंचना ही स्थायी सुधार की कुंजी है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)



यदि हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और तनाव बढ़ता जा रहा है, तो कपल काउंसलिंग से हिचकना नहीं चाहिए। पेशेवर काउंसलर बातचीत को सही दिशा दे सकता है और रिश्ते में सुधार की राह खोल सकता है। समय पर मदद लेना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
