इस valentine week में जानियें प्यार,सम्मान और समझ का महत्व

प्यार सिर्फ फिल्मों का रोमांस नहीं और शादी सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं। जानिए प्यार का असली मतलब और शादी की हकीकत, जहां सम्मान, समझ और सपोर्ट से ही रिश्ता मजबूत बनता है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 3 February 2026, 3:59 PM IST
google-preferred

New Delhi: जब भी हम प्यार (Love) के बारे में सोचते हैं, तो अक्सर दिमाग में फिल्मों की चमक-दमक वाली तस्वीरें उभर आती हैं। बारिश में भीगते कपल्स, बैकग्राउंड में रोमांटिक गाने, शर्माती निगाहें और बड़े-बड़े डायलॉग्स। लेकिन असल ज़िंदगी का प्यार इन सब से काफी अलग होता है। प्यार सिर्फ फीलिंग्स या आकर्षण नहीं, बल्कि एक ऐसा रिश्ता है जो समय के साथ गहराता और परिपक्व होता है।

प्यार का असली मतलब क्या है?

प्यार का मतलब सिर्फ “I Love You” कहना नहीं है। असली प्यार तब दिखता है जब आपके पार्टनर की खुशी आपकी खुशी बन जाए, जब उसकी परेशानी आपको बेचैन कर दे और जब बिना बोले ही आप उसकी जरूरतें समझने लगें। प्यार में केयर, रिस्पेक्ट और इमोशनल सपोर्ट सबसे अहम होते हैं। यह एक-दूसरे को बदलने की कोशिश नहीं, बल्कि एक-दूसरे को अपनाने की कला है।

शादी की हकीकत

जब प्यार होता है, तो सब कुछ परफेक्ट लगता है। लेकिन शादी (Marriage) के बाद ज़िंदगी की असली जिम्मेदारियां सामने आती हैं। शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी रिश्ता होती है। आपकी लाइफस्टाइल, आदतें, प्राथमिकताएं और सोच कई बार बदल जाती हैं। यहां सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि समझदारी, सब्र और एडजस्टमेंट की जरूरत होती है।

Gen Z and Valentine’s Day: जानें क्यों रिश्तों से ज्यादा एक्सपीरियंस को यह पीढ़ी दे रही अहमियत

प्यार और शादी में फर्क

प्यार में अक्सर जिम्मेदारियां कम होती हैं, इसलिए सब कुछ आसान लगता है। वहीं शादी में हर फैसला मिलकर लेना पड़ता है।

  • प्यार में खुशियां साझा होती हैं
  • शादी में खुशियों के साथ दुख और मुश्किलें भी बांटी जाती हैं
  • प्यार में आज़ादी ज्यादा होती है
  • शादी में जिम्मेदारियों का संतुलन बनाना पड़ता है

क्या प्यार के बिना शादी संभव है?

कई अरेंज मैरिज में प्यार धीरे-धीरे पनपता है। ऐसा बिल्कुल संभव है। लेकिन बिना प्यार, सम्मान और समझ के शादी को निभाना मुश्किल हो सकता है। वहीं लव मैरिज में भी अगर केयर, समझ और रिस्पेक्ट नहीं रही, तो वक्त के साथ प्यार फीका पड़ सकता है।

Valentine’s Day पर बढ़ते खर्च का दबाव: क्या Gen Z के लिए प्यार अब महंगा सौदा बन गया है?

रिश्ते को मजबूत कैसे रखें?

चाहे शादी अरेंज हो या लव मैरिज, रिश्ते की नींव तीन चीजों पर टिकी होती है-

  • Respect (सम्मान): एक-दूसरे की भावनाओं और फैसलों की कद्र
  • Care (देखभाल): सिर्फ शब्दों में नहीं, कामों में भी
  • Support (सहारा): मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहना

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 3 February 2026, 3:59 PM IST

Advertisement
Advertisement