बीमार को लेने निकली 108 एम्बुलेंस खुद हो गई बीमार, बाल-बाल बची जिंदगी, रखरखाव पर उठे सवाल
रुद्रप्रयाग में 108 एम्बुलेंस मरीज को लेने जाते समय रूद्रा बैण्ड पर हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी का टायर और रिम टूट गया। गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना टल गई। एम्बुलेंस के रखरखाव पर सवाल खड़े हो गए हैं।