Kaushambi: टेलीग्राम से साइबर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की धोखाधड़ी का खुलासा

कौशाम्बी में 50 हजार रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने टेलीग्राम के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल, ATM कार्ड और नकदी बरामद की है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 1 November 2026, 4:21 PM IST
google-preferred

Kaushambi: लोगों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते हासिल करना और फिर उन्हीं खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाना... कुछ इसी तरीके से एक अंतरजनपदीय गिरोह अपना नेटवर्क चला रहा था। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में पुलिस ने ऐसे ही एक साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। सराय अकिल पुलिस और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने सीतापुर के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन, छह एटीएम कार्ड, एक बैंक पासबुक और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकलने पर दर्ज हुई शिकायत

पुलिस के मुताबिक, बुद्धपुरी पश्चिम निवासी सचिन रस्तोगी ने 3 अक्टूबर 2026 को अपने बैंक खाते से 50 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर सराय अकिल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 308/2026 दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर सराय अकिल पुलिस और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया।

Latest News

बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकलने पर दर्ज हुई शिकायत (Source: Pinterest)

सीतापुर के चार आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल बरामद

जांच के दौरान पुलिस टीम ने 31 अक्टूबर को चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श मिश्र, पुनीत शुक्ला उर्फ अनुराग, सत्यम और निखिल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी सीतापुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन, छह एटीएम कार्ड, एक बैंक पासबुक और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद कौशाम्बी में हुई 50 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले का खुलासा हुआ।

भविष्य सुरक्षित करने के चक्कर में बच्चों पर लादा जा रहा पढ़ाई और क्लासेज का भारी बोझ!

पैसों का लालच देकर बैंक खाते लेते थे आरोपी

पुलिस की पूछताछ में गिरोह के काम करने का तरीका सामने आया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इसके अलावा वे पहले से संचालित बैंक खातों का भी इस्तेमाल करते थे।

इसके बाद आरोपियों द्वारा इन खातों से जुड़े मोबाइल नंबर, एटीएम कार्ड और चेकबुक अपने कब्जे में रख लिए जाते थे। टेलीग्राम एप के माध्यम से साइबर ठगी से हासिल रकम इन बैंक खातों में मंगाई जाती थी। इसके बाद एटीएम कार्ड के जरिए पैसे निकालकर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचाए जाते थे।

Kalpi Lawyer Murder: बेटे का कर रहे थे इंतजार, अचानक कार में बैठाकर ले गए; कानपुर में मिला शव

दूसरे जिलों में हुई ठगी की भी जांच कर रही पुलिस

चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने कौशाम्बी के अलावा दूसरे जिलों में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

पुलिस ठगी की रकम के लेनदेन, इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और टेलीग्राम के जरिए चलाए जा रहे नेटवर्क की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kaushambi

Published :  1 November 2026, 4:21 PM IST

Related News

Advertisement