हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में होटल के कमरे में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बल्लभगढ़ स्थित वन स्टार गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 201 में युवती का शव बेड पर पड़ा मिला। मृतका की पहचान बिहार के खड़गपुर निवासी 35 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। वह शनिवार सुबह एक युवक के साथ होटल में ठहरी थी। युवती की मौत के बाद उसके साथ आया युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, चांदनी कुमारी शनिवार सुबह एक व्यक्ति के साथ बल्लभगढ़ के वन स्टार गेस्ट हाउस पहुंची थी। दोनों ने होटल में कमरा नंबर 201 लिया था। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय युवती और उसके साथ आया युवक खाना लेने के लिए होटल से बाहर भी गए थे। इसके बाद दोनों वापस गेस्ट हाउस लौट आए।
देर रात होटल के एक कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद वह कमरे के अंदर पहुंचा, जहां चांदनी कुमारी का शव बेड पर पड़ा हुआ था। युवती को इस हालत में देखकर होटल में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
मृतका की पहचान बिहार के खड़गपुर निवासी चांदनी कुमारी (35) के रूप में हुई है। वह शनिवार सुबह एक युवक के साथ गेस्ट हाउस में पहुंची थी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उसके साथ आए युवक का नाम शेखर बताया जा रहा है। वह भी बिहार का रहने वाला बताया गया है।
हालांकि, युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी की भूमिका है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद से युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
सुमन बेवफा की कहानी: “कोई नहीं है घर पर आ जाओ” कहकर बुलाया, फिर पति और सास के साथ मिलकर कर दिया कांड
होटल में युवती का शव मिलने की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल यानी सिविल अस्पताल भिजवा दिया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवती की मौत कैसे हुई। इसके लिए होटल में उसके आने-जाने और कमरे से जुडी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, उसके साथ आए युवक की तलाश भी की जा रही है।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवती की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद बल्लभगढ़ के होटल में हुई युवती की मौत को लेकर कई सवाल खडे हो गए हैं।
Location : Faridabad
Published : 1 November 2026, 3:55 PM IST