अंकित बालियान हत्याकांड: सुमित के एनकाउंटर के बाद छलका पिता का दर्द, छोटे बेटे को लेकर बोले- ‘अगर वो ठीक नहीं हुआ तो…’
अंकित बाल्यान हत्याकांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए सुमित के परिवार ने अब पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। सुमित के पिता धर्मपाल ने बताया कि उनका बेटा मोहित के संपर्क में आने के बाद अपराध की दुनिया में चला गया था। उन्होंने अपने बेटे के अपराध को लेकर कहा कि उसने जो किया, उसका परिणाम उसे मिला। हालांकि छोटे बेटे यशपाल के साथ पुलिस द्वारा कथित थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने गंभीर सवाल उठाए हैं।