Faridabad Shooting: पिता की मौत; संपत्ति को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे पर दागी 3 गोलियां

फरीदाबाद में प्रॉपर्टी विवाद ने भाई-भाई के रिश्ते को खून से रंग दिया। सारन गांव में शुक्रवार रात संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर कथित तौर पर तीन गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में एक गोली छोटे भाई को लग गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 August 2026, 10:13 AM IST
google-preferred

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में प्रॉपर्टी विवाद ने भाई-भाई के रिश्ते को खून से रंग दिया। सारन गांव में शुक्रवार रात संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर कथित तौर पर तीन गोलियां चला दीं।

इस फायरिंग में एक गोली छोटे भाई को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पिता की मौत के बाद शुरू हुआ था संपत्ति को लेकर विवाद

पुलिस के मुताबिक, सारन गांव निवासी तुषार और अभिषेक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद से दोनों भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात अभिषेक अपनी पत्नी को मायके से लेकर घर वापस लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका बड़े भाई तुषार से विवाद हो गया।

विवाद बढ़ा तो बड़े भाई ने चला दीं गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी बढ़ने के बाद तुषार गुस्से में आ गया और उसने अभिषेक पर तीन राउंड फायर कर दिए। इनमें से एक गोली अभिषेक को लग गई।

गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल अभिषेक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि गोली चलाने के कारणों और पूरे विवाद की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Location :  Faridabad

Published :  29 August 2026, 10:12 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement