हिंदी
बदायूं में रामगंगा पुल पर सनसनीखेज घटना
Budaun: जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद कर्मचारी का शव बरामद किया गया।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है, जो दातागंज स्वास्थ्य केंद्र पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि सूरज अपनी बाइक से रामगंगा पुल पर पहुंचा और बाइक खड़ी कर पुल से नदी में कूद गया।
सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पुल पर मृतक की बाइक, कपड़े और आधार कार्ड बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रामगंगा में तलाश अभियान शुरू किया।
रामगंगा नदी में कर्मचारी की तलाश के लिए अभियान चलाया गया। गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में खोजबीन की। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सूरज का शव नदी से बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आखिर सूरज ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर है।
घटना के बाद दातागंज स्वास्थ्य केंद्र सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर है। वहीं, सूरज की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Location : Budaun
Published : 24 October 2026, 12:03 AM IST