बदायूं में दर्दनाक घटना, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग
बदायूं में शुक्रवार को रामगंगा पुल पर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। स्वास्थ्य विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दातागंज थाना क्षेत्र में पुल से नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में कर्मचारी की मौत हो गई। आखिर कर्मचारी ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं है।