वर्षों पुराना जमीनी विवाद बना जंग का मैदान: बदायूं में दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत, कई लहूलुहान; जांच में जुटी पुलिस

जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप, लाठी-डंडों से हुए हमले में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 2 October 2026, 1:26 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। ग्राम गौटिया रामनारायण में लंबे समय से चले आ रहे जमीन के विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई।

तीन लोग घायल और दो जिला अस्पताल रेफर

मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कल्लू सिंह और नन्हें की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया।

बदायूं में शोरूम बना जंग का मैदान, झुंड ने इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में घुसकर किया लाठी-डंडों और रॉड से हमला; जान बचाकर भागा संचालक

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल की पत्नी सुनीता ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनके पति पर हमला किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू करते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस विवाद की वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पापा, मुझे उस धोखेबाज ने बर्बाद कर दिया: बदायूं में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बेटी ने पिया तेजाब, इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप

जमीनी विवाद बना हिंसा की वजह

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Budaun

Published :  2 October 2026, 1:26 PM IST

Advertisement