Rampur News: रामगंगा में नहाते वक्त युवक डूबा! 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, तलाश जारी…
रामपुर के शाहाबाद क्षेत्र में रामगंगा नदी में नहाने गए 20 वर्षीय युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। दोस्तों के सामने गहरे पानी में समाए युवक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस, प्रशासन और गोताखोर लगातार रेस्क्यू में जुटे हैं, जबकि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।